छत्तीसगढ़

भव्य तिरंगा यात्रा के आयोजन की शुरुआत खड़गवां से और समापन चिरमिरी में, स्वास्थ्य मंत्री हुए शामिल

चिरमिरी। खड़गवां। आज का कार्यक्रम कोई राजनैतिक कार्यक्रम नहीं है। पूरे देश में तिरंगा यात्रा बड़े भाव के साथ निकाला जा रहा है और सिर्फ इसलिए निकला जा रहा है, कि हमारी जो पीढ़ियाँ है, देश की जो 150 करोड़ की आबादी है, वे सभी तिरंगे के मोल को पहचान सके। देश के लाखों लोगों के बलिदान स्वरूप प्राप्त तीन रंगों का यह झंडा देश की अस्मिता का प्रतीक है।

श्री जायसवाल ने कहा कि कई सालों की लड़ाई के बाद 15 अगस्त 1947 को प्राप्त प्रतीक झंडा तिरंगा के रूप में हमे मिला और आज हम इसी तिरंगे की आन, बान शान को लेकर तिरंगा यात्रा निकाले है, तथा देश की पीढ़ियों को तिरंगे की पहचान बताने कार्यक्रम पूरे देश में आयोजित किए जा रहे है उक्त बाते स्थानीय विधायक व प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने बड़ा बाजार दुर्गा पंडाल में तिरंगा यात्रा के समापन अवसर पर कही।

ज्ञात रहे कि भारतीय जनता पार्टी खड़गवां मंडल की ओर से आज सुबह 11 बजे हाई स्कूल खड़गवां से पैदल भव्य तिरंगा यात्रा की शुरुआत हुई और जनपद पंचायत खड़गवां के जय स्तंभ स्मारक में समापन किया गया।

इस पैदल तिरंगा यात्रा में भारी संख्या में स्कूली बच्चे हाथों में भारत माता का ध्वज लेकर भारत माता की जय, हिंदुस्तान अमर रहे, भारत के बीर सपूत जिंदाबाद के नारे पूरी यात्रा के दौरान लगाते रहे, इन बच्चों ने आज भारत देश के शहीद जवानों को तिरंगा यात्रा के माध्यम से याद किया ।

इस दौरान क्षेत्रीय विधायक श्याम बिहारी जायसवाल खुद तिरंगा यात्रा का नेतृत्व करते देखे गए, श्री बिहारी के साथ खड़गवां भाजपा मंडल अध्यक्ष सहित मंडल के पदाधिकारी, महिला मोर्चा और स्थानीय जन यात्रा में बढ़ चढ़ कर अपना योगदान दिए।

इसी तरह एमसीबी जिले के चिरमिरी मंडल में भी भव्य तिरंगा यात्रा दोपहर 2 बजे बड़ा बाजार के भाजपा कार्यालय से शुरू की गई।चिरमिरी की यह तिरंगा यात्रा बाइक रैली के रूप में निकाली गई जहां लगभग हजारों की संख्या में बाइक पर सवार भारत माता के सपूत शामिल रहे।

यहां भी विशेष रूप से क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक एवं छत्तीसगढ़ सरकार के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, चिरमिरी के प्रथम नागरिक रामनरेश राय, निगम सभापति संतोष सिंह, पूर्व सभापति श्रीमती सुनीता सिंह, पूर्व महापौर डमरू बेहरा, जमुना पांडे, विधायक प्रतिनिधि राजू नायक, राम लखन सिंह, अभय जायसवाल की गरिमामय उपस्थिति में तिरंगा यात्रा का सफल आयोजन संपन्न हुआ।

उक्त तिरंगा यात्रा में मंडल अध्यक्ष पुरुषोत्तम सोनकर एवं मंडल महामंत्री धर्मेंद्र त्रिपाठी व रीत जैन ने सभी प्रदेश, जिला एवं मंडल पदाधिकारियों, कार्यसमिति सदस्यों, विभिन्न मोर्चा एवं प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों, शक्ति केंद्र व बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों एवं स्थानीय सम्माननीय नागरिकों की मौजूदगी, तिरंगा यात्रा को ऐतिहासिक कार्यक्रम का रूप देने में सफल रहा।


विदित हो कि चिरमिरी भाजपा मंडल द्वारा आयोजित तिरंगा बाइक रैली भाजपा चिरमिरी मंडल कार्यालय के पास से शुरू होकर यात्रा गोदरीपारा मुख्य मार्ग, डोमनहिल, हल्दीबाड़ी, पं. दीनदयाल चौक होते हुए पुनः हल्दीबाड़ी, बड़ा बाजार के दुर्गा पूजा पंडाल तक पहुंची, जहां आमसभा के बाद कार्यक्रम का समापन हुआ।

इस अवसर पर स्थानीय विधायक श्याम बिहारी जायसवाल और चिरमिरी भाजपा मंडल के पदाधिकारी यात्रा के दौरान सभी चौक चौराहों में स्थापित देश के महापुरुषों और शहीद जवान राजेश पटेल के शहीद स्मारक में माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन श्रद्धांजलि अर्पित किए। समापन समारोह के दौरान आम सभा को संबोधित करते हुए श्री जायसवाल ने कहा कि …..आज का यह तिरंगा यात्रा उस भाव को दर्शाता है, जब हमारे देश के जवान माइनस 42 डिग्री में भी चौकन्ना रहते हुए सरहदों पर देश की सुरक्षा के लिए तैनात रहते है।

तिरंगा सिर्फ तीन रंगों का कोई पताका नहीं है बल्कि मुगलों, अग्रेजों के गुलामी को तोड़कर हासिल किया हुआ वह देश का प्रतीक चिन्ह है जिसमें लाखों शहीदों की कुर्बानी, देश के प्रति समर्पण छिपा है। उन्होंने आगे कहा कि आज हम सब गौरवान्वित है, जब हमें तिरंगा लेकर शहर भ्रमण में शामिल होने का अवसर प्राप्त हो रहा है, यह सब आसान नहीं था। आज भारत देश विश्व की तीसरी बड़ी ताकत के रूप में उभर चुका है, प्रधानमंत्री मोदी जी के 2047 विजन पर हम सब काम कर रहे है, जब भारत पूरे विश्व में विकसित राष्ट्र के रूप में स्थापित हो सकेगा, इसके साथ ही श्री जायसवाल ने अंत में उपस्थित सभी से मोटरसाइकिल चलाते समय हेलमेट लगाने का मंच से अपील किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!