क्राइम

कोतवाली पुलिस ने की आधे पर कारवाई और आधे से दोस्ती निभाई?

मनेन्द्रगढ़ पुलिस ने जुआ खेलते रसूखदार पार्षद समेत 6 लोगों को गिरफ्तार किया,जिनके पास से 1.20 लाख नकद बरामद हुई
एमसीबी में सरगुजा आईजी के दौरे का असर अब दिखाई दे रहा है महज 2 दिन बाद ही जुए पर बड़ी कार्रवाई इस बात का प्रमाण है


सरगुजा आईजी के हालिया दौरे और सख्त निर्देशों का असर अब दिखने लगा है। मनेन्द्रगढ़ पुलिस ने अवैध गतिविधियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए उदलकछार क्षेत्र में चल रहे एक बड़े जुआ फड़ पर दबिश दी है। इस रेड में बैकुंठपुर के एक कद्दावर पार्षद सहित कुल 6 आरोपियों को रंगे हाथ पकड़ा गया है वही पुलिस पर आरोप भी लग रहे हैं कि सख्त आदेश का पालन के साथ ही मनेंद्रगढ़ पुलिस ने जुआरियों से दोस्ती भी निभाई है सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार मात्र 6 लोगों पर कार्यवाही की गई है जबकि मौके पर लगभग 10 से 12 लग मौजूद थे और पुलिस ने


मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर इस कार्यवाही को अंजाम दिया था
_______
पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम उदलकछार से सिरौली जाने वाले रास्ते में, सड़क किनारे झाड़ियों के पीछे बने गड्ढे में कुछ लोग टॉर्च और बल्ब की रोशनी में हार-जीत का दांव लगा रहे हैं। थाना प्रभारी विवेक पाटले के नेतृत्व में पुलिस टीम ने योजनाबद्ध तरीके से घेराबंदी की। अंधेरे का फायदा उठाकर भागने की कोशिश कर रहे जुआरियों को पुलिस ने मौके पर ही धर दबोचा वही भाग निकले जुआरियों पर पुलिस ने मेहरबानी क्यों की यह भी सवाल बना हुआ है और आख़िर भागने वाले जुआरियों को किसने बताया कि पुलिस आने वाली है?

पार्षद और रसूखदारों की गिरफ्तारी से मचा हड़कंप
__________
इस कार्रवाई में सबसे चौंकाने वाला नाम बैकुंठपुर वार्ड नंबर 10 के चर्चित पार्षद आफताब अहमद का है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, आफताब के पास से सर्वाधिक 38,000 रुपये बरामद हुए हैं। राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि संबंधित पार्षद भविष्य में नपा अध्यक्ष पद के दावेदार माने जा रहे थे, लेकिन इस कार्रवाई ने उनकी छवि पर बड़ा सवालिया निशान लगा दिया है।

गिरफ्तार आरोपियों का विवरण:
______
आफताब अहमद (बैकुंठपुर): ₹38,000 जब्त
श्रवण कुमार जायसवाल (मनेन्द्रगढ़): ₹21,000 जब्त
आलोक कुमार केंवट (मनेन्द्रगढ़): ₹18,000 जब्त
हरदीप सिंह (चिरमिरी): ₹16,500 जब्त
नीलेश सोनी (कोतमा, म.प्र.): ₹14,000 जब्त
राकेश सेन (चिरमिरी): ₹12,500 जब्त
कुल 1.20 लाख की जप्ती
_____
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल 1,20,000 रुपये नगद, 52 पत्ती ताश, एक चार्जजेबल बल्ब और फड़ पर बिछा हुआ गमछा बरामद किया है। सभी आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 की धारा 3(2) के तहत मामला दर्ज किया गया है। चूंकि मामला जमानतीय था, इसलिए मौके पर सक्षम जमानतदार पेश करने पर उन्हें मुचलके पर रिहा किया गया।

आईजी के दौरे के बाद ‘एक्शन मोड’ में पुलिस
_________
सूत्रों का कहना है कि सरगुजा आईजी ने अपने दौरे के दौरान अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए दो टूक चेतावनी दी थी। मनेन्द्रगढ़ की इस कार्रवाई को उसी सख्ती का परिणाम माना जा रहा है। जिले में चर्चा है कि अब पुलिस की रडार पर अन्य बड़े सट्टेबाज और अवैध कारोबारी भी हैं।
” आईजी सरगुजा रेंज और पुलिस अधीक्षक एमसीबी के दिशा निर्देशन पर पुलिस अवैध गतिविधियों के खिलाफ निरंतर अभियान चला रही है। मुखबिर की सटीक सूचना पर यह कार्रवाई की गई है। किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!