छत्तीसगढ़

14 नगर निगमों में आरक्षण प्रक्रिया पूरी, चिरमिरी में सामान्य वर्ग की पुरुष या महिला लड़ सकेंगे चुनाव।

रायपुर । प्रदेश के 14 नगर निगम में 5 महापौर सीट महिला के लिए आरक्षित रहेगी। रायपुर, कोरबा और बीरगांव में सामान्य वर्ग की महिला मेयर का चुनाव लड़ेगी। प्रदेश के 10 नगर निगमों में होने वाले चुनाव के लिए प्रदेश के सभी 14 नगर निगमों में महापौर और अध्यक्षों का आरक्षण लॉटरी से हुआ है।

चिरमिरी नगर पालिक निगम में सामान्य वर्ग का प्रत्यासी महापौर का चुनाव लड़ सकेंगे जबकि अब तक कयास लगाया जा रहा था कि यह सीट ओबीसी हो सकती है और कई लोगों ने तैयारी भी शुरू कर दी थी अब देखना होगा कि सामान्य सीट होने के बाद दोनों बड़ी पार्टियां किसे अपना प्रत्यासी बनाती है।

रायपुर के अलावा कोरबा और बीरगांव में सामान्य वर्ग की महिला चुनाव लड़ेगी।

यह है जारी लिस्ट:-
1.रायपुर- सामान्य महिला
2.बीरगांव-सामान्य महिला
3.दुर्ग- ओबीसी महिला
4.भिलाई-OBC
5.भिलाई चरौदा-OBC
6.बिलासपुर-OBC
7.कोरबा-सामान्य महिला
8.धमतरी-समान्य
9.रायगढ़ – SC
10.अम्बिकापुर ST
11.रिसाली-SC महिला
12.चिरमिरी- सामान्य
13.जगदलपुर-सामान्य

14.राजनांदगांव -सामान्य

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!